Lecture on Guru Teg Bahadur ji
- When
- September 21, 2026
- Where
- Rajasthan International Centre, Jhalana Doongri, Jaipur
- Who
- Sri Guru Gobind Singh chair for national integration and sikh studies
श्री गुरु तेगबहादुर जी : भारतीय परंपरा के दैदीप्यमान नक्षत्र श्री गुरु गोबिंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज़, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा 21 सितंबर 2026 को सिख परंपरा के नवम गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी की शहादत के 350वें प्रेरणादायी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। Chair की स्थापना वर्ष 2017 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के विशेष अनुदान से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। Chair का उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण, सिख इतिहास एवं संस्कृति के क्षेत्र में शोध, ज्ञान-सृजन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। श्री गुरु तेगबहादुर जी का जीवन और बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा, न्याय, निर्भयता और सामाजिक सद्भाव के अद्वितीय आदर्श प्रस्तुत करता है। धर्म और आस्था की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिया गया उनका आत्मोत्सर्ग भारतीय परंपरा में उस नैतिक चेतना का प्रतीक है, जो अन्याय के समक्ष झुकने के स्थान पर सत्य और धर्म के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देती है। यह कार्यक्रम श्री गुरु तेगबहादुर जी के जीवन, विचार और शहादत के ऐतिहासिक एवं समकालीन महत्व पर विमर्श के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अंतरधार्मिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास है। Chair के मिशन में भी गुरु परंपरा के समानता, न्याय, निःस्व