Temple Events & Aartisभगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा
- When
- July 16, 2026
- Who
- @beautifuljaipur
भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा **16 जुलाई 2026, गुरुवार** को जयपुर के अलग-अलग हिस्सों से निकाली जाएगी। जानिए यात्रा कहां से शुरू होकर कहां पहुंचेगी— 📍 परकोटा रथ यात्रा | शाम 4:30 बजे श्री गोविंद देवजी मंदिर परिसर से शुरू होकर जलेबी चौक, हवा महल रोड, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ और त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री बृजनिधि मंदिर, सिटी पैलेस पहुंचेगी। 📍 कलेक्ट्रेट सर्किल–एमआई रोड रथ यात्रा | शाम 5:30 बजे जयपुर होटल, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास से शुरू होकर एमआई रोड से गुजरते हुए श्री शिव सत्संग भवन, जयाचार्य मार्ग, रामनिवास बाग पहुंचेगी। 📍 सांगानेर रथ यात्रा | शाम 5:00 बजे मंदिर श्री जगन्नाथ महाप्रभु, श्री राधाबल्लभ मार्ग, सांगानेर से शुरू होकर नगर निगम रोड स्थित सिंघी सागर बगीची पहुंचेगी। 📍 रामगंज बाजार रथ यात्रा | शाम 6:30 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, धाबाई जी का खुर्रा, रामगंज बाजार से प्रारंभ होकर श्री गौरांग महाप्रभु मंदिर, जलेबी चौक पहुंचेगी। भजन-कीर्तन, जयकारों और भक्ति के रंगों के बीच जयपुर की सड़कें भगवान जगन्नाथ की आराधना में रंगी नजर आएंगी। 🙏🚩 #JagannathRat
Posted by @beautifuljaipur
Straight from the host — the flyer, the full caption and the comments.
Open on Instagram ↗