लोकमंथन-2026
- December 4 – 6, 2026
- जवाहर कला केन्द्र, JLN Marg, Jaipur
- Organised by @jawaharkalakendra
Entry is handled by @jawaharkalakendra, not New in Jaipur.
About this event
लोकमंथन 2026: जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक लोक संस्कृति का महाकुंभ*
24 समानांतर सत्रों में होगा लोकविमर्श, रोमा-यजीदी समुदायों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Read more
जयपुर, 18 नवंबर। लोकमंथन का पांचवां संस्करण 4, 5 और 6 दिसंबर 2026 को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, अयोध्या स्थित श्रीहनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वक्ताओं में जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौहान और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई प्रख्यात व्यक्तित्व शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश भर से दो हज़ार से अधिक चयनित प्रतिभागी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह जानकारी बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकमंथन स्वागत समिति के महासचिव जे. नंदकुमार और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं लोकमंथन आयोजन समिति की अध्यक्ष दिया कुमारी ने दी। जे. नंदकुमार ने बताया कि लोकमंथन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकजीवन, लोकचेतना और भारतीय ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय विमर्श में उचित स्थान दिलाने का व्यापक प्रयास है। इसका मूल उद्देश्य लोक और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद का सेतु बनाना तथा लोक के अनुभव, ज्ञान और परंपराओं को आधुनिक अकादमिक एवं बौद्धिक विमर्श से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि लोक का अर्थ केवल ग्रामीण या जनजातीय समाज नहीं, बल्कि भारत की मौलिक संस्कृति है, जो देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भोपाल से शुरू हुई लोकमंथन की यात्रा रांची, गुवाहाटी और भाग्यनगर (हैदराबाद) होते हुए अब जयपुर पहुंची है। पिछले चार आयोजनों से लोक संस्कृति, लोक कलाकारों और पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय विमर्श में अधिक स्थान मिला है तथा हाशिये पर रही परंपराएं व्यापक समाज के सामने आई हैं।
इस बार आयोजन में लोकशिक्षा, लोकस्वास्थ्य, लोकसंवाद और भारतीय खेल परंपराओं सहित विविध विषयों पर 24 समानांतर सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र डेढ़ से दो घंटे का होगा, जिसमें लोक परंपराओं के वास्तविक प्रतिनिधि अपने अनुभव रखेंगे। इसके बाद अकादमिक जगत के विद्वान, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और नीति निर्माता उनसे संवाद करेंगे। चर्चाओं के निष्कर्षों से लोकशिक्षा, लोकस्वास्थ्य, पाठ्यक्रम निर्माण और आगे के शोध के लिए सुझाव तैयार किए जाएंगे।
Where this event is covered
Book direct, and see what local creators are saying.
- @jawaharkalakendra on Instagram ↗
“हम भारत के लोग’ की भावना को जन-जन तक फैलाएं -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने लोकमंथन-2026 के कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, 4 से 6 दिसंबर तक जवाहर कला केन्द्र में होगा आयोजन जयपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री…” Read all
हम भारत के लोग’ की भावना को जन-जन तक फैलाएं -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने लोकमंथन-2026 के कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, 4 से 6 दिसंबर तक जवाहर कला केन्द्र में होगा आयोजन जयपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकमंथन भारत की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की परंपराओं का उत्सव है तथा राजस्थान की धरा पर इसका आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को संरक्षित करना आवश्यक हो गया है। ऐसे में इस लोकमंथन कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विचारकों, विद्वानों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विचार-विमर्श का साझा मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को जवाहर कला केन्द्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकमंथन का मूल भाव राष्ट्र प्रथम के विचार को केंद्र में रखते हुए हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत और संस्कारों से परिचित करवाया जा सकेगा। भारतीय संस्कृति में परंपरा एवं अनुशासन विशेष महत्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक मांगलिक एवं धार्मिक आयोजन के पीछे विशेष उद्देश्य और सामाजिक संदेश निहित होता है। उन्होंने विवाह की परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि बहन-बेटियों द्वारा देहरी पूजन की परंपरा परिवार और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में जीवन का प्रत्येक पक्ष परंपरा, अनुशासन और विशेष भाव से जुड़ा हुआ है। मंदिरों में अलग-अलग पहरों से लेकर विवाह समारोहों में अलग-अलग समय के अनुसार मांगलिक गीत गाए जाते हैं। लेकिन समय के साथ हमारी अनेक लोक परंपराएं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां विस्मृत होती जा रही हैं। आज आवश्यकता है कि हम अपनी इन परंपराओं को समझें, संजोएं और अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं।
- @jawaharkalakendra on Instagram ↗
- @jawaharkalakendra on Instagram ↗
Posted by @jawaharkalakendra
Straight from the host — the flyer, the full caption and the comments.
Open on Instagram ↗